–केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 हथीबाड़काला में मनाया गया राज्य स्थापना दिवस।
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय नंबर- 2 हथीबाड़काला में बुधवार को उत्तराखंड दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी रहे। उन्होंने छात्रों को उत्तराखंड के इतिहास की जानकारी दी और अपनी बोली को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्राथमिक विभाग के बच्चों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपनी बोली में अपना परिचय दिया। छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्राचार्य विजय नैथानी ने सभी से अपने राज्य की लोक परंपरा, संस्कृति, बोली एवं खान-पान को बढ़ावा देने की अपील की। शिक्षिका वंदना धस्माना ने कविता के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर इंचार्ज मुख्याध्यापिका मंजुला कौशिक, संयोजक मनीष नौटियाल, प्रीति पोखरियाल, पुष्पलता गोयल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।