नये मतदाताओं को शतप्रतिशत् मतदाता सूची में शामिल करने के डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा 16,17व 18 नवम्बर को तीन दिनों में विशेष व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए

एसबीटी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों  के साथ मतदाता सूची में नये मतदाताओं को शामिल करने और लोगों को निर्वाचन के सम्बन्ध में अधिकाधिक जागरूक करने के सम्बन्ध में वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई और नये मतदाताओं को शत् प्रतिशत् मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों से मतदाता सूची में नये मतदाताओं विशेषकर 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के युवक/युवतियों को शामिल करवाने से सम्बन्धित बनाये गए प्लान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा शामिल किए गए नये मतदाताओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य की की तेजी से प्रगति बढाने के निर्देश दिए।

उन्होंने 18 से 19 वर्ष की आयु के लोगों पर विशेष फोकस रखते हुए जनपद के समस्त सरकारी/गैर सरकारी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलिटैक्निक व आईटीआई जेसे तकनीकि संस्थानों, उच्च तकनीकी संस्थानों, मेडिकल संस्थानों, लॉ कालेजों तथा बारवीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थियों जिनकी आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही हो, सभी को मतदाता सूची में शामिल करने क लिए 16,17व 18 नवम्बर को तीन दिनों में विशेष व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *