73वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए आज बड़े हर्षोउल्लास के साथ 73वां गणतंत्र दिवस मनाया

  • बच्चों ने दी जोरदार प्रस्तुतियां

समाचार विस्तार से पढ़ें

देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए आज बड़े हर्षोउल्लास के साथ 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।डांडा लखौंड स्थित शिवगंगा एनक्लेव में “शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति” ने कोविड नियमों का पालन करते हुए 73वें गणतंत्र दिवस पर शिव मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिवगंगा एनक्लेव के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, राष्ट्रभक्ति के गीत एवं नृत्य के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ध्वजारोहण के कार्यक्रम में युवाओं, बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हमें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के साथ साथ अपनी सोसाइटी को भी एक सशक्त और आदर्श सोसाइटी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *