ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम चरण का रेण्डमाइजेशन किया गया

सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनपद की 6 विधान सभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन कर सूची तैयार कर दी गई है

टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी इवा श्रीवास्तव के निर्देश पर एनआईसी सभागार में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम चरण का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम रामजी शरण शर्मा ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन भारत सरकार के कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनपद की 6 विधान सभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन कर सूची तैयार कर दी गई है।

जिसमें यह निर्धारित किया गया कि किस-किस नम्बर की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन किस-किस विधान सभा क्षेत्र में जायेगी। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधान सभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सूची का प्रिंट ऑउट निकाला गया। सभागार में उपस्थिति अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की सूची का अवलोकन कर हस्ताक्षर किया गया। शर्मा ने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधान सभावार सूची को संबंधितों को उपलब्ध कराने के साथ ही ई-मेल आईडी एवं वाट्सएप ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि फर्स्ट लेवल वर्कर जिनको द्वितीय डोज लगाये हुए तीन माह का समय पूरा हो गया है, वह बूस्टर डोज लगाना सुनिश्चित कर लें। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधान सभावार तैयार सूची के अनुसार राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वेयर हॉउस के स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को अलग-अलग किया गया, ताकि मशीनों को संबंधित विधान सभा क्षेत्र के आरओ को उपलब्ध कराते हुए उनके स्टॉग रूम में रखवाया जा सके। इस मौके पर नोडल अधिकारी ईवीएम एवं वीवीपैट मीनल गुलाटी, नोडल ऑफिसर राजनीतिक दल बीके गुप्ता, नोडल ऑफिसर मीडिया-सोशल मीडिया भजनी, सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम एव वीवीपैट एसपी मैठाणी सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *