आप प्रत्याशी अमित जोशी ने जनता से अपील की कि इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें।
समाचार विस्तार से पढ़ें : –
अल्मोड़ा रिपोर्टर एसबीटी न्यूज़
अल्मोड़ा 04 फरवरी । आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमित जोशी ने जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल और आप संरक्षक नंदन लाल शाह के नेतृत्व में भारी बारिश के बावजूद आप कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा विधानसभा के खत्याडी गांव में घर घर जाकर जनसंपर्क किया व आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने जनता से आम आदमी पार्टी व अमित जोशी को वोट देने की अपील की। आप प्रत्याशी अमित जोशी ने जनता से अपील की कि इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपील करी की अल्मोड़ा को आईटी हब और टूरिस्ट हब बनाने के लिए आप अपना वोट झाड़ू को दें।
इस मौके पर आप जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा की अच्छे स्कूल, अस्पताल और बेहतर रोजगार की व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी और अमित जोशी को वोट करें। जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल ने कहा की आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर और अमित जोशी के विधायक बनने पर खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा के युवाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं होंगी। इस मौके पर अखिलेश टम्टा, मयंक कनवाल, प्रकाश कांडपाल, नवीन आर्या, दिनेश कुमार, सुधीर कुमार, संदीप नयाल, मुमताज, मेहनाज, साहिल, सौरभ, मनीषा, गीता, रवीना, ललिता आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।