भाजपा ने देश में तानाशाही का माहौल पैदा कर दिया है, राजनीतिक शुचिता का दावा करने वाले देश की संसद में भी जबावदेह नहीं है : अविनाष मणि
समाचार विस्तार से पढ़ें : –
देहरादून। उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस के गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी अविनाष मणि नें एक बयान जारी कर कहा की भाजपा नित राज्य सरकार ने देश एवं प्रदेश को विकास की बजाये और पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में तानाशाही का माहौल पैदा कर दिया है। राजनीतिक शुचिता का दावा करने वाले देश की संसद में भी जबावदेह नहीं है। कृषि बिल, बेरोजगारी व मंहगाई पर चर्चा तक नहीं होती। प्रधानमंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक भी शब्द नहीं बोलते। कांग्रेस के शासनकाल में भी मंहगाई बढ़ी, लेकिन तब सरकार हस्तक्षेप कर मंहगाई को कंट्रोल कर लेती थीं। आज भाजपा सरकारों ने देश के लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में मोदी सरकार कहीं नहीं दिखी जबकि कांग्रेस व सामाजिक संगठन के लोग राहत कार्यों में लगे रहे।
भाजपा की राज्य सरकार अपने साढे चार साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालते ही कहा था कि वे बात कम और काम जादा करेंगे परन्तु वे मात्र कोरी घोषणायें ही करते जा रहे हैं काम तो दूर-दूर तक नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर मोटा शुल्क वसूला जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसका विरेाध करती है तथा सरकार से मांग करती है कि जिन बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाया उन्हें पिछले साढे चार साल में जमा किय गया शुल्क वापस किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी 2014 में जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें जुमलों में तब्दिल कर दिया है काला धन , सबका साथ सबका विकास टीम इंडिया यह सारे वादे आज जुमलों में तब्दिल हो गये हैं जिसका नुकसान आज उत्तराखण्ड कि जनता को भुगतना पड़ रहा है केन्द्र पोशित योजनाओं के धन में भारी कटौती यह साफ दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को विकास से कोई सरोकार नहीं है वह केवल बदले कि भावना से काम करते रहेंगे।