मसूरी सीट से गणेश जोशी को मिल रहा है जनता का भारी समर्थन

केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश को विकास के पथ पर ले जा सकती है :  गणेश जोशी

  • साला वाला हाथी बडकला में किया जनसम्पर्क।

समाचार विस्तार से पढ़ें : –

रमन भटनागर एसबीटी न्यूज़

देहरादून। आगामी 14 फ़रवरी को होने वाले विधानसभा के चुनाव प्रचार के अनर्गत कल दिनांक 8 फ़रवरी को वार्ड न. 4 क्षेत्र साला वाला हाथी बडकला में क्षेत्रीय विधायक एवं सैनिक कल्याण मंत्री माननीय श्री गणेश जोशी जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश को विकास के पथ पर ले जा सकती है। क्षेत्र की सभी महिलाये मेरी बहने हैँ जो हर वर्ष रक्षा बंधन पर मुझे राखी बांधती है और जिसकी बहने अपने भाई को इतनी बड़ी संख्या में राखी बांधती हैँ उसे किसी बात का डर नही हैँ. लगातार 3 बार आप लोगो में मुझे विधान सभा पहुंचाया है अबकी बार फिर से अपना आशीर्वाद देकर मुझे विजयी बनाये।

उन्होंने केंद्र कहा कि भाजपा की सरकार के कार्यकाल के सभी विकास कार्यों को भी बताया और कोरोना काल में भाजपा सरकार ने क्षेत्र के सभी जरुरत मंद लोगो की यथासंभव सहायता की है। व कोरोना की वैक्सीन भी हर गांव व शहर भी प्रत्येक नागरिक को लगाई जा रही हैँ। प्रदेश के सभी क्षेत्र के विकास के लिए सभी को भाजपा के चुनाव निशान कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के प्रत्याक्षी को विजयी बनाये।

सभा में क्षेत्र के सभी सम्मानीय मतदाताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. पार्षद महोदय भूपेंद्र जी ने क्षेत्र विधायक द्वारा किये गये सभी विकास कार्यों की बात करते हुआ कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास को साथ लेकर चलती है।माननीय विधायक जी पुरे पांच वर्ष क्षेत्र के प्रत्येक घर,को भली प्रकार जानते हैँ। प्रदेश में विकास की गंगा धारा प्रवाह बहाने के लिए फिर से भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार की आवश्यकता है. पूनम नौटियाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने के लिए भाजपा की सरकार की आवश्यकता है।
रमेश प्रधान, रविवर्मा,अशोक अग्रवाल, मनोज भटनागर, ललित भटनागर,रमन भटनागर, रोहित, भूपेंद्र, नन्द किशोर भटनागर, ममता, सरिता, मेमो, सुनीता, लक्ष्मी देवी, चमन देवी सहित क्षेत्र की हजारों महिलाओ ने एक मत होकर माननीय विधायक जी को जिताने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *