गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी

पछुवादून विकास मंच ने भारत सरकार में गृहमंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी

विकासनगर। पछुवादून विकास मंच ने भारत सरकार में गृहमंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके द्वारा राष्ट्रहित में किए कार्यों को याद किया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत का जन्म अल्मोड़ा स्थित खूंट गांव में हुआ। इन्होंने कानून की परीक्षा सफल कर अधिवक्ता बने लेकिन काकोरी मुकदमे में एक अधिवक्ता के तौर पर पहचान दिलाई। कहा कि बल्लभ पंत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई। भारत के गृहमंत्री के रूप में आज भी प्रशंसकों के आदर्श हैं। सन 1957 में गणतंत्र दिवस पर इन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया। इस दौरान मुकेश राज शर्मा, आलोक खंखरियाल, नवीन कुमार, राकेश कुमार, राजीव तोमर, जय प्रकाश, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
——————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *