उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन प्रशासनिक शाखा काठगोदाम के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुए। चुनाव अधिकारी जलील अहमद, प्रदीप शर्मा और लक्ष्मण सिंह अधिकारी की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें ललित प्रसाद अध्यक्ष और सुरेश चंद्र मंत्री चुने गए। लगातार आठवीं बार दोनों पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ।
उपाध्यक्ष प्रथम बसंत सिंह जीना, उपाध्यक्ष द्वितीय जगत नारायण, शाखा मंत्री सुरेश चंद, संयुक्त मंत्री प्रथम मनोज कुमार, संयुक्त मंत्री द्वितीय सुनील बिष्ट, संगठन मंत्री गणेश नेगी, क्षेत्रीय प्रतिनिधि दयाल जोशी और नवीन लोहनी को चुना गया। प्रांतीय पदाधिकारी हरीश चंद्र जोशी को चुना गया। नए चुने गए पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने बधाई दी। वहीं कर्मचारी नेता एचआर बहुगुणा को श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरुवेल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरीश जोशी, बलदेव सिंह, हेमेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।