भारतीय जनता पार्टी की निष्कासित नेत्री नूपुर शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। उनके एक विवादित बयान की वजह से दुनियाभर में खलबली मची है। टेलीविजन डिबेट के दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। हालांकि बाद में शर्मा ने बिना शर्त के अपना बयान वापस ले लिया और सफाई पेश की।
पेशे से वकील हैं नूपुर शर्मा
उनकी लिंक्ड इन प्रोफाइल के मुताबिक शर्मा ऐडवोकेट हैं और भाजपा की जानीमानी नेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। इसके बाद 2011 में लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से एलएलएम पूरा किया। कॉलेज के दिनों से ही वह राजनीति में शामिल थीं। जुलाई 2009 से 2010 तक वह भारत की तरफ से ऐंबेसडर फॉर टीच रहीं।
दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
2008 में शर्मा का राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। वह दिल्ली विश्वविद्याल की स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के साथ काम करना शुरू कर दिया। 2015 में उन्होंने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के कन्वेनर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ा।