उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन दास का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अब नहीं रहे। लंबे समय से अस्वास्थ्य चल रहे थे जिस के चलते आज उनका निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *