लोकपर्व ईगास पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने पर सीएम का आभार व्यक्त किया

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया

एसबीटी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड की  लोक संस्कृति पर आधारित लोकपर्व ईगास पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया है।अवगत करा दें कि हरिद्वार में आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ईगास पर्व पर राजकीय अवकाश दिए जाने की घोषणा की गई है।

जिस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस निर्णय पर मुख्यमंत्री की सराहना की है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले ईगास बग्वाल पर्व के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है।उन्होंने कहा की देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है।इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ईगास पर्व पर वे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे एवं इस पर्व को हर्षाेल्लास एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से पर्व को मनाए जाने का आह्वान किया है जिससे कि आज की पीढ़ी हमारी संस्कृति को समझ और जान सके एवं हमारी लुप्त होती संस्कृति को बचाए जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *