प्रत्येक गांव से प्लास्टिक अवशिष्ट का संग्रहण कर उसका निपटान किया जाएगा

देश के सभी 744 जनपदों के ढाई लाख गांव में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एम0 टोलिया ने अवगत कराया है कि युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश के सभी 744 जनपदों के ढाई लाख गांव में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत देश भर से 75 लाख अवशिष्ट मुख्यतः प्लास्टिक अवशिष्ट/कचरा संग्रह एवं निपटान किया जाएगा।

इसी परिपेक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र देहरादून द्वारा 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे जनपद में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक गांव से प्लास्टिक अवशिष्ट का संग्रहण कर उसका निपटान किया जाएगा। इस अभियान के तहत सपूर्ण जनपद को 11000 हजार किलो प्लास्टिक संग्रहण एवं उसके निपटान का लक्ष्य दिया गया है। इस अभियान को 3 चरणों में विभाजित किया गया है जिसमें प्रथम चरण में तैयारी, द्वितीय चरण में कार्यक्रम लोंचिग एवं तीसरे चरण में प्लास्टिक कचरे का संग्रहण एवं निपटान किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत हॉट-स्पॉट एरिया चिह्नित किये गये हैं, जिसमें पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय राजमार्ग के आस-पास के क्षेत्र एवं प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है। उक्त अभियान में विभिन्न विभागों, संस्थाओं, कारपोरेट सेक्टर, शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक संस्थाओं सहित विभिन्न विभागों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *