पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का तृतीय स्थापना दिवस समारोह हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड में संपन्न

स्थापना दिवस समारोह में बाबा साहेब की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित किए गए

एसबीटी न्यूज़ अल्मोड़ा रिपोर्टर

ल्द्वानी। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का तृतीय स्थापना दिवस समारोह हल्द्वानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रैली के साथ की गई यह रैली कार्यक्रम स्थल के सी वेंकट हाल दमुवांढूगा से निकलकर पंचक्की होते हुए आदर्श अंबेडकर विद्यालय तक पहुंची। विद्यालय में बाबा साहेब की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित किए गए।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न नारों के साथ माहौल को गुंजायमान किया गया। उसके बाद सभा का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए सभी राज्यों से आए हुए अध्यक्षों कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय कार्य समिति के सभी अध्यक्ष व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उसके बाद देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं में उमेश रजक राष्ट्रीय संगठन सचिव नीलिमा भटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग डॉ के एस चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश सहारे वित्त सचिव केपी रंगारी राष्ट्रीय कार्यालय सचिव सुनीता कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार राज्य अध्यक्ष उत्तराखंड एस पी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल विंग ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी बोरकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें दुश्मनों की पहचान करनी होगी तभी हम लड़ाई को सही ढंग से लड़ सकते हैं बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमारे अधिकार सुरक्षित किए एक पैदा हुए बच्चे को भी उसी समय से जीने का अधिकार मिल जाता उसे पैदा करने वाली मां भी उसे मार नहीं सकती हमें इस देश की नीति निर्धारण करने वाली व्यवस्था पर कब्जा करना होगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव माननीय हेमराज सिंह पटेल ने किया कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड राज्य के राज्य महासचिव हरीश मौर्य ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *