पारितोष जोशी बने नगर क्षेत्र अल्मोड़ा के कांंग्रेस सदस्यता प्रभारी

पारितोष जोशी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे

अल्मोड़ा की रिपोर्टर एसबीटी न्यूज़

अल्मोड़ा। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने आज कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी को नगर क्षेत्र अल्मोड़ा का कांंग्रेस सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है। पारितोष जोशी को सौंपे पत्र में जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा है कि कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार कांंग्रेस का सदस्यता अभियान वृहत रूप से किया जा रहा है।

इसी क्रम में कांंग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लम्बे अनुभवों को देखते हुए एवंपार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पारितोष जोशी को नगरपालिका क्षेत्र अल्मोड़ा का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया जाता है। जिलाध्यक्ष ने श्री जोशी से आशा की है कि वे नगर क्षेत्र में कांंग्रेस के वृहद सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *