अंकिता और अनु कुमार ने रजत और एक ब्रोंज मेडल जीत कर किया उत्तराखंड नाम रोशन।

उत्तराखंड। 25वीं नेशनल सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो कि 2 से 6 अप्रैल तक कालीकट में आयोजित हो रही है, में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक रजत और एक ब्रोंज मेडल के साथ दो मेडल प्राप्त किए। पौड़ी गढ़वाल की अंकिता ध्यानी ने 1500 मी में 4:16.07 के अपने बेस्ट टाइमिंग के साथ द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा हरिद्वार के अनु कुमार ने 800 मी में 1:47.80 के अपने बेस्ट टाइमिंग के साथ तृतीय स्थान के साथ ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। अंकिता ने अपने दूसरे इवेंट 5000 मीटर रेस में 16:13.54 की अपनी बेस्ट टाइमिंग के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों व उनके कोच Ms. महेशी व Sh.मनोज शर्मा को बहुत-बहुत बधाइयां । उत्तराखंड के ही मान सिंह 10000 मीटर की प्रतियोगिता में 3 सेकंड के अंतर से तीसरे स्थान से चूक गए।गए। 5000 मी रेस में उत्तराखंड के राकेश मंडल छठे स्थान पर रहे। Uttarakhand के बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।