सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर विपक्ष के निशाने पर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, हत्या का केस दर्ज करने की मांग

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moose Wala Murder) की हत्या के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मांग की है कि मूसेवाला की हत्या के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कर्तव्यों की लापरवाही का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। सिरसा ने मूसेवाला की मौत के लिए  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की भी मांग की है।

सिरसा ने कहा कि ‘हम पंजाब सरकार को पंजाब की स्थिति पर ध्यान देने की चेतावनी देते रहे हैं। मैं भगवंत मान के खिलाफ मुख्यमंत्री पद के अपने कर्तव्यों की लापरवाही के लिए FIR दर्ज करने की मांग करता हूं जिससे सिद्धू मूसेवाला की जान चली गई। अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान पर धारा 302 (भारतीय दंड संहिता की) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’

मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब के सीएम के सीएम भगवंत मान ने भी ट्वीट कर लिखा कि मूसेवाला की हत्या में शामिल किसी को बक्शा नहीं जाएगा। परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं सभी से शांत करने की अपील करता हूं।

शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने भी मूसेवाला की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि इस घटना में जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि मूसेवाला की हत्या राज्य में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाती है

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर मूसेवाला की मौत को राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कैप्टन ने लिखा-पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के भीतर से कानून का डर खत्म हो गया है। पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *