📰 सेवा भारत टाइम्स |
देहरादून। उत्तराखंड में सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाले उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार को जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी को ‘देवभूमि विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, सरल स्वभाव और पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय के लिए प्रदान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि श्री नेगी मृदुभाषी और व्यवहारिक अधिकारी हैं, जिन्होंने विभाग और पत्रकारों के बीच मजबूत तालमेल स्थापित किया है। उन्होंने हमेशा पत्रकारों के हित में सकारात्मक पहल की है।
सम्मान समारोह में ट्रस्ट के महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट तथा कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्री नेगी को बुके, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अधिकारियों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है और अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है।