ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

📰 सेवा भारत टाइम्स | न्यूज़ अपडेट

देहरादून/ऋषिकेश, 30 मार्च 2026: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

📍 सेवा भारत टाइम्स

सच्ची खबर, सबसे पहले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *