चंपावत में कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त धामी को मिले 93% वोट

चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी की धमाकेदार जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है।  कुल मतों में से सीएम धामी को धामी को मिले 93 फीसदी वोट मिले हैं। सीएम धामी के खिलाफ चिर प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी की जमानत तक जब्त हो गई।उपचुनाव में सपा और निर्दलीय प्रत्याशी की भी जमानत जब्त हो गई है। चंपावत उपचुनाव में वोटिंग पैटर्न की बात करें तो सीएम धामी को छोड़ कोई भी प्रत्याशी 4 हजार का आंकड़ा तक नहीं छू पाया है।  सीएम धामी को पोस्टल बैलेट सहित कुल 58, 258 (57,268+990) वोट मिले।कांग्रेस प्रत्याशी गहतोड़ी को पोस्टल बैलेट सहित (3147+86) 3233 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। धामी ने  55,025 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 409 और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को महज 399 वोट मिले।

सीएम धामी ने तोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2012 में सितारंगज में हुए उपचुनाव में इससे पहले बहुगुणा ने प्रकाश पंत को 39,954 वोटों से हराया था। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी ने सभी प्रत्याशियों को हराते हुए 55 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

कई दिग्गजों ने किया था प्रचार  
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई दिग्गजों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनावी प्रचार में उतरे थे। केबिनेट मंत्रियों सहित उत्तराखंड प्रदेश भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी चंपावत में डेरा डाला था। 31 मई को मतदान से ठीक एक दिन पहले, सीएम धामी मोटरसाइकिल से चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दिए थे।

खटीमा से हार गए थे चुनाव 
विधानसभा चुनाव 2020 में सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने करीब छह हजार वोटों से मात दी थी। चंपावत विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए सीट खाली की थी।

उत्तराखंड में उपचुनाव
-उत्तराखंड की चौथी विधानसभा में सल्ट, पिथौरागढ़ और थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव
-तीसरी विधानसभा में भगवानपुर, डोईवाला, धारचूला, सोमेश्वर और सितारगंज में उपचुनाव कराना पड़ा
-दूसरी विधानसभा में विकासनगर, कपकोट व धुमाकोट में उपचुनाव
-प्रथम विधानसभा में रामनगर विधानसभा सीट पर कराया गया था उपचुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *