देहरादून, 15 अगस्त 2025: डांडालखौड़ स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” के निवासियों ने अपनी सोसाइटी “शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति” के बैनर तले शिव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस की थीम “New India” के संकल्प को ध्यान में रखकर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस को मनाया।
आजादी के 79वें वर्षगांठ को समिति वासियों ने बड़े धूमधाम से मनाया। आजादी के इस महोत्सव के मौके पर “शिवगंगा एनक्लेव” की मातृ शक्ति और पुरूषों के साथ ही बच्चों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
सहस्त्रधारा रोड, डांडालखौड़ स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण करने के साथ-साथ देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति ने पूरा वातावरण को राष्ट्र भक्ति से सराबोर कर दिया। देशभर में 15 अगस्त को 200 वर्षों की लंबी अंग्रेजी दासता से आजादी पाने का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने बताया कि हम अपने शहीदों के ऋणी हैं जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमारे लिए आजादी एक अवसर के रूप में है हमें इस को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सतत प्रयास जारी रखने की जरूरत है।
शिवगंगा एनक्लेव के ध्वज फहराने के आयोजन के साथ-साथ महिलाओं ने सामूहिक रूप से देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सभी बच्चों को उनके मनोबल बढ़ाने के लिए समिति के उपाध्यक्ष श्री कमल सिंह गुसांईं एवं श्री हर्ष गौड द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया ताकि आने वाले समय में बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सके।
ध्वज फहराने और “New India” महोत्सव के आयोजन की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सूरजभान ने की। इस अवसर पर श्री देवेंद्र सिंह चौहान, श्री संदीप यादव, श्री संदीप महर, श्री सपन ढोंडियाल, श्री निश्चल त्यागी, श्री दर्शन सिंह बिष्ट, श्री निर्मल साहनी, श्री मनोज कठैत, श्री कुलदीप बिष्ट, एवं श्री मनोज रांगड आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन “शिवगंगा एनक्लेव” के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट और संचालन सचिव श्री निशीथ सकलानी एवं कोषाध्यक्ष श्री हरीश शर्मा ने किया।