जमीन कब्जाने का प्रयास

अजबपुर कला स्थित जमीन पर दो लोगों पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगा।
समाचार विस्तार से पढ़ें : –

देहरादून। गुरु रोड निवासी सुधांशु अग्रवाल की अजबपुर कला स्थित जमीन पर दो लोगों पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपितों ने इस सम्पत्ति के किनारे बनाई गई बाऊण्ड्री तोड डाली है। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित को धमकी दी है। सुधांशु अग्रवाल निवासी गुरु रोड ने पुलिस को बताया कि अजबपुर कला में उनका प्लॉट है। इसके किनारे उन्होंने बाऊण्ड्री की हुई है।

आज उन्हें पता चला कि कोई उनके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और प्लॉट पर की गई बाऊण्ड्री तोड़ डाली है। वे मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें डराया धमकाया। धमकी से घबरा कर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि कब्जा करने वाले अजबपुर निवासी राजेंदर प्रसाद व नत्थनपुर निवासी एस एस पुंडीर है। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *