
देहरादून। 21 अगस्त 2025: प्रदेश के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के सबसे बड़े संगठन उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की बैठक 23 अगस्त 2025, शनिवार, समय 3:00 बजे अपराह्न को बंजारा रेस्टोरेंट नियर पुलिस हैडक्वाटर में रखी गई है। जिसमें प्रदेश के महासंघ से जुड़े समस्त पत्रकार एवं मीडियाकर्मी उपस्थित होंगे।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के जिला महामंत्री श्री कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की बैठक 23 अगस्त 2025, शनिवार, समय 3:00 बजे अपराह्न को बंजारा रेस्टोरेंट नियर पुलिस हैडक्वाटर में रखी गई है। जिसमें प्रदेश के महासंघ से जुड़े समस्त पत्रकार एवं मीडियाकर्मी उपस्थित होंगे।
महामंत्री श्री कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक के लिए समस्त जिला स्तर एवं प्रदेश के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों को महासंघ के What’s app ग्रुप के माध्यम से सूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।