प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मसूरी के 65 बूथों में सुना गया।

मसूरी 23 फ़रवरी 2026: प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात मसूरी मंडल में 65 बूथों पर सुनी गयी जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया व कार्यक्रम को सुना। जिसमें प्रधानमंत्री ने देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रेरित किया। कुलडी बाजार भाजपा मसूरी मंडल के बूथ संख्या 156 में मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, व पर्यटकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरंविद सेमवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे रचनात्मक कार्यों, नवप्रवर्तनों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाकर समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है। मोदी के मन की बात के हर कार्यक्रम में लोगों को देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विशेष कार्यों, युवाओं, किसानों के साथ ही हर वर्ग को ध्यान में रखकर प्रेरणादायक विचार रखे जाते है जिससे समाज को कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात मसूरी के 65 बूथों पर सुना गया जिसमें आसपास के रहने वालों के साथ ही पर्यटकों ने भी मोदी के मन की बात को सुना। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, प्रदीप सिगरोहा, विपिन चौहान, अनुज, शक्ति प्रधान, विजेंद्र मेहर, मनोज, सहित पर्यटक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *