पीएम मोदी महिला सम्मान की बात करते हैं और…असदुद्दीन ओवैसी का बिल्किस बानो गैंगरेप आरोपियों की रिहाई पर तंज

गुजरात में बिल्किस बानो गैंगरेप के आरोपियों की रिहाई को असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात चुनाव से जोड़ा है। एआईएमआईआईएम के मुखिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लाल किले से प्रधानमंत्री महिला संकल्प का संकल्प दिलाते हैं। वहीं गुजरात में ऐसा फैसला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव से पहले भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ऐसा किया है। ओवैसी ने कहा कि गैंगरेप में उम्रकैद की सजा काट रहे आरोपियों की रिहाई से मुस्लिम समुदाय में बहुत गलत संदेश गया है।

भाजपा के लिए कही यह बातें
ओवैसी ने कहा कि यह फैसला नहीं, बिल्किस बानो के साथ एक बार फिर से अपराध हुआ है। उन्होंने कहाकि इसने बानो के जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। इसमें भाजपा लगातार छठवीं बार प्रदेश में अपनी सत्ता स्थापित करना चाहती है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा एक धर्म विशेष के प्रति पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण रवैया रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात के लिए कोई भी पछतावा नहीं है।

खेतों में छुपकर बचने की कोशिश कर रहा था परिवार
गौरतलब है कि बिल्किस बानों के साथ यह घटना 3 मार्च, 2002 को हुई थी। उस वक्त 21 साल की बिल्किस बानो पांच महीने की गर्भवती थी। इस दौरान उसकी दुधमुंही बच्ची के साथ परिवार के सात सदस्यों को मार डाला गया था। साबरमती एक्सप्रेस के कोच में 59 कारसेवकों के जला दिए जाने के बाद वहां भयंकर हिंसा हुई थी। इसके बाद बिल्किस का परिवार अहमदाबाद के करीब खेतों में छुपने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बिल्किस बानो के साथ गैंगरेप हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *