उत्तराखंड पुलिस भर्ती में नैनीताल जिले के बेटियों के लिए लम्बाई सबसे बड़ी बांधा बनकर सामने आई हैं। बीते सात दिन में 1632 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती में भाग लिया, जिसमें से 283 अभ्यर्थी सिर्फ लम्बाई कम होने की वजह से ही बाहर हो गईं। इसके अलावा लंबी कूद और बॉल थ्रो पास करना भी बेटियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
जबकि जिले के बेटियां दौड़ और शटल रेस में अभी तक अव्वल रही हैं। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 15 मई 2022 से उत्तराखंड पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के चल रही है। हर दिन 400 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, लेकिन सात दिन का आंकड़ा देखा जाए तो यहां पर 2800 में से अभी तक सिर्फ 1632 बेटियों ने ही भाग लिया।
1170 बेटियां पुलिस भर्ती में नहीं पहुंच सकीं। हालांकि यह भी बताया जा रहा है इन दिनों कॉलेजों की परीक्षा के चलते अधिकतर बेटियां पुलिस भर्ती में शामिल नहीं हो पा रही हैं। जिला पुलिस द्वारा जारी अभी तक हुई भर्ती का आंकड़ा देखा जाए तो यहां परज् नापतोल में 283।
बॉल थ्रो में 37, लंबी कूद में 187, रस्सी कूद में 13 सहित 520 अभ्यर्थी असफल हुई हैं। इसके अलावा दौड़ और शटल रेस में जिले की सभी बेटियां पास हुई हैं। अंतिम रूप से अभी तक 1101 अभ्यर्थी सफल हो सकी हैं।
यह हैं भर्ती के लिए मानक
पुलिस में भर्ती होने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के लिए 152 सेमी, अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेमी और पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के लिए 147 सेमी की लम्बाई जरूरी है। वजन कम से कम 45 किलो होना चाहिए। 16 से 32 मीटर क्रिकेट बॉल थ्रो, 8 से 13 मीटर लंबी कूद भी भर्ती का मानक है।
50 मीटर की दौड़ न्यूनतम 11 और अधिकतम 16 सेंकड में पूरी करनी होती है। शटल रेस न्यूनतम 26 व अधिकतम 29 सेंकड में पूरी करनी होती है। रस्सी कूद एक मिनट में 80 बार करने पर 20 अंक और 55 बार करने पर 10 अंक प्राप्त होते हैं। इसी तरह प्रत्येक में न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 अंक मिलते हैं।
141 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती में नहीं पहुंचीं
उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए रविवार को 400 में से 259 ही अभ्यर्थी ही पहुंचीं। मिनी स्टेडियम में सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। 8 बजे इंट्री के बाद 10 बजे तक दस्तावेज की जांच हुई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि नापतोल में 42, बॉल थ्रो में 5, लंबी कूद में 32, रस्सी कूद में 5, कुल 84 अभ्यर्थी असफल हुईं। दौड़ और शटल रेस में सभी अभ्यर्थी सफल रहीं।
जो अभ्यर्थी पूर्ण रूप से तैयारी करके आई हैं वे टॉप भी आ रही हैं। इसके अलावा कई अभ्यर्थी लम्बाई, लम्बी कूद और बॉल थ्रो में बाहर हो रही हैं।