विकासनगर में सनसनी: लापता महिला का शव नहर में मिलने से मचा हड़कंप

देहरादून/विकासनगर। विकासनगर के ढकरानी स्थित शक्ति नहर में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार डाकपत्थर निवासी रंजना देवी बीती रात अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने शक्ति नहर में एक महिला का शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई, जिसमें मृतका की पहचान रंजना देवी निवासी डाकपत्थर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उनका उपचार चल रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *