जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

बागेश्वर 20 जून 2025: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को जिला अस्पताल बागेश्वर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, जन औषधि केंद्र, इमरजेंसी यूनिट, शौचालय, पंजीकरण केंद्र व परिसर का मूल्यांकन किया।


उन्होंने टोकन प्रणाली को पारदर्शी बनाने, डिजिटल सूचना बोर्ड लगाने तथा डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु बायोमैट्रिक निगरानी के निर्देश दिए। दवाओं की कमी पर नाराजगी जताई और शीघ्र उपलब्धता का आश्वासन दिया।

स्वच्छता और शौचालयों की खराब स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। प्रतीक्षा कक्ष, पार्किंग और आपातकालीन सहायता हेतु हेल्प डेस्क की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

जिलाधिकारी ने मरीजों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और कहा कि जिला अस्पताल जनसेवा का प्रमुख केंद्र है, जहां किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

#dipruttarakhand
#ukdiprdelhi
#Uttarakhand
#Bageshwar
#uttarakhandhealth

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *