जिलधिकारी ने एसडीएम से रिपोर्ट तलब की

देहरादून 10 जून 2025: महिला सुशीला पुरी ने जिनकी जोगीवाला में भूमि है ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किये जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम ने उप जिलधिकारी को प्रकरण पर अब तक की गई कार्यवाही की विस्तार से रिपोर्ट तलब करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।

पर्वतीय बालमंच के प्रतिनिधि सुधीर भट्ट की विकासनगर  के ब्लॉक एनआरएसटी केन्द्र के पुनः संचालन फरियाद तथा बच्चों की परीक्षा कराने के अनुरोध पर डीएम मुख्य शिक्षा अधिकारी से लिखित केन्द्र के संचालन की तिथि बच्चों की परीक्षा कराने की अन्डरटेंकिग ली, जिस पर शिक्षा अधिकारी ने लिखित जुलाई के प्रथम सप्ताह में अध्यापक भेजने तथा परीक्षा कराने को कहा।

जनता दर्शन कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *