KCR को बताया ‘शराबी और धोखेबाज’, हैदराबाद में BJP नेता गिरफ्तार, बंडी संजय कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज

हैदराबाद में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भाजपा के तेलंगाना प्रमुख बंडी संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियों के जरिए राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की आलोचना की थी। तेलंगाना राष्ट्र समिति की सोशल मीडिया विंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पार्टी का कहना था कि भाजपा नेताओं ने सीएम पर झूठे आरोप लगाकर सरकारी योजनाओं को बदनाम किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेता ने सीएम को ‘शराबी और धोखेबाज’ कहा था। उनके खिलाफ हयातनगर पुलिस स्टेशन में IPC की 114, 504 समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि तेलंगाना स्थापना दिवस के मद्देनजर 2 जून को कुमार की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया और मंच का दुरुपयोग किया।रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मंच पर हुई स्किट (नाटक) में एक ऐसे व्यक्ति का अपमान किया, जो संवैधआनिक पद पर है और लोकतांत्रिक तरीके से राज्य के लोगों की तरफ से चुना गया है। लिखित शिकायत के आधार पर बंडी संजय कुमार, जित्ता बालकृष्ण रेड्डी, रानी रुद्रम, बोदू येलाना, दारुवु येलाना और उनकी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपमानजनक टिप्पणियों, व्यक्तिगत हमलों का इस्तेमाल किया। साथ ही यह भी बताया कि राज्य के सीएम को शराबी और धोखेबाज आदि की तरह दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *