31 मार्च तक पानी का बिल जमा करवाएं एवं छूट का लाभ उठाएं

समाचार सार

उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक अपने जलमूल्य, सीवर शुल्क अवशेष देयकों का भुगतान कर बिलम्ब शुल्क में छूट का लाभ उठाने की अपील की

समाचार विस्तार से पढ़ें :-

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान ने प्रदेश के सभी घरेलू व व्यवसायिक पेयजल उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक अपने जलमूल्य, सीवर शुल्क अवशेष देयकों का भुगतान कर बिलम्ब शुल्क में छूट का लाभ उठाने की अपील की है। मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि अवशेष देयकों के देरी से भुगतान की बिलम्ब शुल्क की शत प्रतिशत माफी के आदेश 31 मार्च तक ही रहेंगे। लिहाजा जो अभी तक इस छूट का लाभ नहीं उठा पाए हैं। वह तत्काल अपने अवशेष बिल नजदीकी जल संस्थान कार्यालयों में या ऑनलाइन जमा कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *