निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी

 

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन।

विकासनगर। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना वैली के समस्त घटक संगठनों के पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को खोदरी विद्युत गृह कमेटी में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 नवंबर को घटक संगठनों के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मोर्चा ने पावर हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शनिवार को खोदरी पावर हाउस में आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 नवंबर को देहरादून में विद्युत सुधार अधिनियम 2022 के माध्यम से निजीकरण किए जाने के विरोध के लिए आयोजित कार्यक्रम की तैयारी के विषय में चर्चा हेतु किया गया। सभा में सभी दस घटक संगठनों के परियोजना स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। तय किया गया कि सभी संगठन एकराय व एकजुट होकर निजीकरण का विरोध करेंगे और चौदह नवंबर को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। इसमें सभी कर्मचारी जोर शोर से भाग करेंगे। कर्मचारियों द्वारा 23 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में भाग लेने की सहमति प्रदान की गई। 14 नवंबर 2022 को देहरादून स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की बिल्डिंग में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शैलेंद्र दुबे, सदरूद्दीन राणा, आरके त्रिवेदी, धनखड़ आदि हिस्सा लेंगे। बैठक में सूरज पुंडीर, गोविंद, भानु जोशी, राजेश तिवारी, जितेंद्र, अजय कुमार सिंह, सुशील टम्टा, भगवान प्रसाद, प्रेम प्रकाश, संजय सत्संगी, विनीत सैनी, रिंकी तोमर, माया तोमर, अरविंद बहुगुणा, अमित बहुगुणा आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष संजय राणा और संचालन कर्मवीर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *