विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो होगा बड़ा आंदोलन

कर्मियों ने कहा कि एसीपी में नौ, चौदह और उन्नीस को लेकर पर बड़े पैमाने पर विसंगतियां हैं

विकासनगर। यूजेवीएनएल तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने हाल में एसीपी को लेकर किए गए निर्णय को लेकर असहमति व्यक्त की है। कर्मियों ने कहा कि एसीपी में नौ, चौदह और उन्नीस को लेकर पर बड़े पैमाने पर विसंगतियां हैं। इन विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता है तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

डाकपत्थर में विद्युत भवन में शंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एसीपी को लेकर हाल में शासन ने जो निर्णय लिया है उसमें भारी विसंगतियां हैं। जिसमें अभियंताओं का नौ, चौदह, उन्नीस की अवधि में वेतन वृद्धि पचास हजार से अस्सी हजार तक की गयी है। जबकि एक आईएएस अधिकारी की वेतन वृद्धि महज दस हजार होती है। कहा कि नई व्यवस्था में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में प्रति माह दो से चार हजार कम हो रहा है, जो अन्याय है। इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा यदि निगम नौ, चौदह व उन्नीस की वेतन विसंगतियों को दूर नहीं करता है तो कार्मिक न्यायालय की शरण लेंगे। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी। कहा कि कर्मचारी अपने साथ किसी भी तरह अन्याय नहीं होने देंगे। अधिकारी यदि उन्हें न्याय नहीं देंगे और अपने हितों को साधते रहेंगे तो न्यायालय से न्याय मांगेंगे।

बैठक में मुकुल द्विवेदी, मनोज कुमार, सेवाराम, सागर, यतिन सिंह धीमान, विशाल गुप्ता, कमलकांत, शहजाद, कलम सिंह, अनुज कुमार, जसवीर सिंह चौहान, विमल, हिमांशु भट्ट, तेजपाल, कपिल तोमर, सुरेश कुमार, राहुल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *