देहरादून में ICSI का कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन

देहरादून, 24 मार्च 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के देहरादून चैप्टर द्वारा डीआईटी यूनिवर्सिटी, मक्कावाला में एक कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स और उससे जुड़े करियर अवसरों की जानकारी देना रहा।

इस दौरान छात्रों को CS कोर्स की संरचना, संभावनाओं और प्रोफेशनल ग्रोथ के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही “भारत में अप्रत्यक्ष कर संरचना: तब और अब” विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र ने विद्यार्थियों को विषय की व्यावहारिक समझ प्रदान की।

कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रुचित्रा कपूरवान (चेयरपर्सन, ICSI देहरादून चैप्टर) और डॉ. संगीता बग्गा (पूर्व चेयरपर्सन) ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया।

विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. प्रीती शर्मा और डॉ. करुणा जोसफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि उनके भविष्य के करियर को दिशा देने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *