प्रो पोखरिया ने  “सेवा से सृजन” पुस्तक  का विमोचन  किया

सेवा में सृजन का मेरे जीवन में गहरा संबंध रहा। परिवार, समाज देश सेवा सभी आवश्यक हैं : प्रो शेखर चंद्र जोशी

एसबीटी न्यूज अल्मोड़ा रिपोर्टर

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षिक प्रो शेखर जोशी की पुस्तक सेवा से सृजन का विमोचन हिंदी के विद्वान प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया ने किया। लेखक प्रोफ शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि सेवा में सृजन का मेरे जीवन में गहरा संबंध रहा। परिवार, समाज देश सेवा सभी आवश्यक हैं। इसमें सृजन का समावेश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होता है। सबके लिए प्रेरणादयी होता है। पूर्वजों की प्रेरणा से प्रेरित हो मेरी सेवा सदैव सृजन की ओर रही है जिसे मैंने चित्रकारी व लेखन दोनों ही ओर ध्यान लगाते हुए परिवार,समाज व देश सेवा की ओर उन्मुख किया। यह प्रकाशन भी उसी ओर प्रत्येक के लिए प्रेरणादायी होना चाहिए ऐसा मेरा विश्वास है।
विमोचन करते हुए प्रो देवसिंह पोखरिया ने कहा कि कला का हमारे समाज से गहरा संबंध होता है। कला हमारे समाज को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने प्रो शेखर जोशी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *