उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
कोटद्वार विधानसभा में टिकट के लिए किस के नाम पर लगेगी मुहर….
कोटद्वार रिपोर्टर एसबीटी न्यूज़
कोटद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं तमाम राजनीतिक पार्टीयों के उम्मीदवार अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस या अन्य राजनीतिक पार्टीयां सभी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी जीत की दावेदारी पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र भी आता है जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान का नाम आगे आ रहा है, कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से धीरेंद्र सिंह चौहान प्रबल दावेदार हैं, क्योकि भाजपा को कोटद्वार विधानसभा सीट को जीतना है तो धीरेन्द्र सिंह चौहान ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस के दमदार विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी को टक्कर दे सकते हैं। चौहन जी लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप जनता के कार्यो में भागीदारी निभाते हैं और क्षेत्र के हर वर्ग है साथ दुःख- सुख में हमेशा खडे रहते है और उनसे हमेशा रूबरू होते रहते है। अब देखना है की पार्टी कोटद्वार विधानसभा का टिकट किस को देती है।