कोटद्वार में भाजपा की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

पुनीत रावत संवाददाता कोटद्वार

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र रावत ने भारतीय जनता पार्टी की बैठक में सहभागिता करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के अंतर्गत आयोजित की गई।

बैठक के दौरान महापौर ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए सुझाव भी साझा किए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिबाला कैस्टवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी बीना रावत, प्रकोष्ठ प्रभारी प्रमोद डोबरियाल, पार्षद सौरव नौडियाल, पार्षद कांत जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर कंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी मनीषा ठाकुर एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिमरन बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने और आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सामूहिक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

👉 सेवा भारत टाइम्स | निष्पक्ष खबर, सबसे पहले
:::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *