कर्मचारी के घर से नगदी व लाखों के गहने चोरी

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

देहरादून। घर का ताला लगाकर बिजनौर गए निजी कंपनी के कर्मचारी के घर से नगदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। दून वापस लौटने पर घर के कमरों के ताले और लॉकर टूटा मिला। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर पटेलनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निजी कंपनी में नौकरी करने वाले सुनील कुमार का मकान कन्हैया विहार, कारगीग्रांट में हैं। उनके परिवार के साथ बहन कविता भी रहती हैं। सभी बीते दिनों घर का ताला लगाकर गृह जनपद बिजनौर चले गए। मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए थे अंदर सभी ताले टूटे थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा था। लॉकर से चोर 65 हजार रुपये नगदी, सोने की झुमकी, लॉकेट, कान के टाप्स, मंगलसूत्र, चांदी का छल्ला, कढ़े, तीन जोड़ी पायल, सिक्के आदि चुरा ले गए। इसे लेकर उन्होंने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।
——————————————-
साइबर ठग ने 1.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की

देहरादून। भारतीय सेना का नाम लेकर साइबर ठग ने 1.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि जीएमएस रोड एफ इंजीनियर्स एंक्लेव बसंत विहार निवासी धर्मपाल ढीगरा ने शिकायत कर बताया कि उनका एक फ्लैट बेंगलुरु में है। जिसके किराये के लिए विज्ञापन दिया हुआ था।

बीते दिनों उनको फ्लैट के किराये को लेकर फोन आया। जिसने अपने आप को भारतीय सेना से बताते हुए अपना नाम मनोहर सिंह बताया। सिक्योरिटी के 1.50 लाख रुपये पेटीएम से भेजने की बात कहीं। आरोप है कि मैसेज आने पर उन्होंने ओके किया और उनके दो खाते से दो बारी में 1.14 लाख रुपये गायब हो गए। बाद शिकायत साइबर सेल में की गई। साइबर सेल से मामले को वसंत विहार थाने भेजा गया है। शिकायत मिललने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *