उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की पहल, सूचना विभाग से मजबूत संवाद

देहरादून/ SBT DESK। देवभूमि उत्तराखंड के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के सबसे बड़े संगठन उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने आज संवाद और सहयोग की दिशा में एक अहम कदम उठाया। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी और सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस मुलाकात के दौरान पत्रकारों और सूचना विभाग के बीच बेहतर समन्वय, सूचना आदान-प्रदान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने पर चर्चा हुई।

महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, महासचिव कृपाल सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार सहित घनश्याम जोशी, टीना वैश्य, राकेश बहुगुणा, जगमोहन मौर्य, जितेंद्र राजौरी और अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

“देहरादून में पत्रकारों और सूचना विभाग के बीच तालमेल को मजबूत करने की पहल देखने को मिली… उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रतिनिधियों ने जिला सूचना अधिकारी और सहायक निदेशक से मुलाकात कर सहयोग और संवाद को नई दिशा देने का संदेश दिया…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *