देहरादून, 02 मार्च 2026: उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने रविवार को होली मिलन समारोह एवं पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन कचहरी के नजदीक इंजीनियर्स संघ भवन में किया। महासंघ के प्रदेश प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक सुशील चमोली के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ राम विनय सिंह विभागीय अध्यक्ष संस्कृत डी ए वी पीजी कॉलेज, वैभव गोयल एम डी कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, केंद्रीय अध्यक्ष निश्चित सकलानी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
महासंघ की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इंदु ममगाई के नेतृत्व में हंसा सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा गढवंदना के साथ होली के लोकगीतों और लोक नृत्य की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी।
सतीश म्यूजिकल:-
होली मिलन समारोह के मौके पर सतीश म्यूजिकल ग्रुप “गाता रहे मेरा दिल” के लगभग 16 लोगों के ग्रुप ने अपनी मधुर आवाज से गीत मालाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम अंत तक बखूबी रंग बिखेरा और प्रसिद्ध गायक आशीष नौटियाल ने अपने गीत से लोगों का दिल जीता।
विशिष्ट अतिथि:-
विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवत प्रसाद मकवाना (राज्य मंत्री उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग) भारत सरकार, वैभव गोयल एम डी कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, संदीप गुप्ता संस्थापक निदेशक दून डिफेंस एकेडमी, अधिवक्ता विदुषी निशंक, नन्ही अतिथि के रूप में एंजेल नैथानी जूनियर केबीसी सीजन 17 2025 प्रतिभागी विजेता व अन्य अतिथियों द्वारा होली की शुभकामनाएं दी गई।
—————————————————————————

—————————————————————————
आजकल के डिजिटलाइजेशन के दौर में मौके पर उपस्थित वैभव गोयल ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि की संस्कृति, परंपरा, भाषा की गरिमा को बनाए रखते हुए उन्होंने कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले कोरियन कंपनी के साथ मिलकर गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी भाषा के माध्यम से 500 एपिसोड का “कार्टून सीरियल” तैयार किया है जो देवभूमि के बच्चों को देवभूमि की भाषा बोली संस्कृति से जोड़े रखेगा।
कार्यक्रम संचालन:-
समारोह का संचालन महासंघ के प्रदेश प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक सुशील चमोली द्वारा किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में महासंघ प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी और पदाधिकारियों द्वारा हंसा सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों, हंसा ग्रुप की अध्यक्ष इंदु ममगाई, सतीश म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के कलाकारों, म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश, महासंघ के जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल व जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक टीम:-
महासंघ प्रदेश अध्यक्ष निश्चित सकलानी ने विशेष रूप से महासंघ कार्यक्रम संयोजक सुशील चमोली, जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री एवं संयोजक टीम के राकेश शर्मा, राकेश कुमार भट्ट, राजीव मैथ्यू पूर्व जिला अध्यक्ष, ओमीपाल, जगमोहन मौर्य, राजेंद्र सिराडी, जितेंद्र राजौरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने होली मिलन समारोह 2025 का संचालन बखूबी सफलता पूर्वक निभाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में प्रतिभाग:-
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी पत्रकार हरीश कोठारी, महासंघ के सदस्य बिना उपाध्याय, नरेश रोहिल्ला, राजीव शर्मा, सुभाष कुमार, दीपक गुसाई, इंदु ममगई, मदन उपाध्याय, हेमंत शर्मा, अनुराधा शर्मा, विनोद ममगई, धन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह राणा, भूपेंद्र प्रसाद भट्ट, हरीश भट्ट, सुश्री टीना वैश्य, घनश्याम जोशी, निर्मला जोशी, राजेश कुमार बहुगुणा, हेमेंद्र मलिक, मुकेश कुकरेती, आशीष नेगी, चांदनी राणा, शादाब त्यागी, वेद किशोर जुगरान, मयंक जुगरान, मनीष नैथानी, महेंद्र सिंह कालरा, अरुण औसमंड, मोहन चंद्र शाह, आजाद सिंह, उमाशंकर कुकरेती, रोहित कुमार, यशराज आनंद, विनीत गुप्ता, कुसुम गुप्ता, विपुल पांडे, जेड ए अंसारी वारसी, आदि के साथ पत्रकार सदस्यों के परिजन भी मौजूद रहे।
—————————————————————————