उत्तराखंड पत्रकार महासंघ करेगा पत्रकारों का सम्मान

देहरादून। सेवा भारत टाइम्स डेस्क। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा 30 मई 2026 को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन आईआरडीटी प्रेक्षागृह, सर्वे चौक, देहरादून में शनिवार अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी जी करेंगे ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेयी होंगे। इस अवसर पर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अपने विचार साझा करेंगे।
इसके साथ ही विभिन्न पत्रकारों को “पत्रकारिता गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:
• हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह
• पत्रकारिता पर विचार गोष्ठी
• वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान
• प्रदेशभर के पत्रकारों की सहभागिता