मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा नियमित रूप से बूथ बैठकों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना जाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई।
बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उनके स्वागत हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। तय किया गया कि 30 मई को मसूरी मंडल के कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श भी किया गया।
बैठक में पार्टी को आगामी समय में और अधिक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाए रखने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, मंडल महामंत्री किरण, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष वंदना ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विजय विंदवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरदेव भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।