गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

आरोपी महिला से पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है

देहरादून। गांजा तस्करी के आरोप में पटेलनगर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर से संगीता पत्नी राज किशोर साहनी मूल निवासी सिमरी, जिला दरभंगा, बिहार हाल निवासी झुग्गी निकट ट्रांसपोर्टनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
——————————————-
सेटरिंग का सामान चोरी

देहरादून। नंदा की चौकी स्थित दून एसोसिएट के प्लांट से सेटरिंग का कुछ सामान चोरी हो गया। इसे लेकर पीड़ित ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि मौके से पांच लोहे की सेटरिंग की प्लेट, एक गाटर और कुछ अन्य सामान चोरी हुआ। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक पुरुष और दो महिलाएं छोटे हाथी में सामान लेकर गए। इसे लेकर पुलिस ने पीड़ित हरीश बडोला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *