Uttarakhand Election 2022: Highest Number Of Voters In Dharampur Assembly Of Dehradun In The State – Uttarakhand Election 2022: राज्य में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर

[ad_1]

प्रदेश में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर हैं। जबकि उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट पर सबसे कम वोटर अपना विधायक चुनेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी सभी 70 विधानसभा सीटों के हिसाब से देखें तो 45 सीटें ऐसी हैं, जिन पर मतदाताओं की संख्या एक लाख से ऊपर है।

धर्मपुर विधानसभा सीट में एक लाख दस हजार 594 पुरुष और 94 हजार 924 महिला मतदाता हैं। वहीं, पुरोला विधानसभा सीट में 37 हजार 892 पुरुष और 35640 महिला मतदाता हैं।

उत्तराखंड चुनाव 2022: राज्य में 70 बूथों पर वोटरों को लाना चुनौती, इन पर जागरुकता के लिए विशेष जोर

यह हैं प्रदेश की टॉप-10 वोटर संख्या वाली विधानसभा सीटें

विधानसभा सीट का नाम – मतदाताओं की संख्या

धर्मपुर    – 2,05,524

रुद्रपुर    – 1,91,391

रायपुर    – 1,76,460

काशीपुर    – 1,75,412

कालाढूंगी    – 1,70,621

सहसपुर    – 1,70,009

ऋषिकेश    – 1,67,017

डोईवाला    – 1,65,095

बीएचईएल रानीपुर    – 1,62,985

बाजपुर    – 1,50,756

ऐसी सीटें, जिनमें वोटरों की संख्या कम

विधानसभा सीट का नाम – वोटरों की संख्या

पुरोला    – 73,534

यमुनोत्री    – 75,580

रानीखेत    – 79,226

डीडीहाट    – 82,741

लैंसडोन    – 83,354

इन सीटों पर एक लाख से अधिक मतदाता

बदरीनाथ, थराली, रुद्रप्रयाग, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बागेश्वर, लोहाघाट, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *