🌳 अखरोट से लेकर लैंडस्लाइड तक बड़ा प्लान तैयार।
📍 देहरादून। उत्तराखंड में वन संपदा को मजबूत करने और आपदा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित वन संसाधन प्रबंधन उच्चाधिकार समिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
🔥 बैठक की बड़ी बातें:
- 🌰 अखरोट विकास योजना पर फोकस: मुख्य सचिव ने अखरोट के पौधों की मौजूदा स्थिति और उत्पादन का पूरा आंकलन कराने के निर्देश दिए
- 📊 किसानों की आय पर नजर: योजना से हो रहे फलोत्पादन और लाभ का डेटा मांगा
- 🇯🇵 जापानी तकनीक का उपयोग: मृदा अपरदन नियंत्रण और लैंडस्लाइड रोकथाम के लिए जापान की तकनीक अपनाने पर जोर
- ⚠️ आपदा प्रबंधन से तालमेल: लैंडस्लाइड मिटिगेशन के लिए तकनीकी जानकारी साझा करने के निर्देश
- 👩🌾 स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा: आजीविका से जुड़े समूहों को बाजार, प्रशिक्षण और हैंडहोल्डिंग देने पर जोर
- 🌿 पिरूल के बाद लैंटाना पर फोकस: वन आधारित संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए नई रणनीति
💬 मुख्य सचिव ने साफ कहा कि योजनाओं का सही मूल्यांकन ही भविष्य की रणनीति तय करेगा, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिल सके।
👉 बैठक में पीसीसीएफ कपिल लाल, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, धीराज गर्ब्याल समेत वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।