📍 कोटद्वार/ संवाददाता। आज कोटद्वार नगर निगम में आज विकास कार्यों को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई। शहर के मेयर शैलेन्द्र रावत ने नगर आयुक्त श्री पी.एल. शाह के साथ मासिक समीक्षा बैठक में शामिल होकर निगम के सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया।
बैठक के दौरान शहर में चल रही विकास परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, जल निकासी और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
👉 मेयर शैलेन्द्र रावत ने साफ कहा कि
“शहर के विकास में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने भी विभागीय कार्यों की अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कई परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और जल्द ही उनका लाभ जनता को मिलेगा।
💬 जनता को मिलेगा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं
इस समीक्षा बैठक के बाद यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि कोटद्वार में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन अब और ज्यादा सक्रिय हो गया है।