माल रोड क्षेत्र में घूमने के दौरान खो गया था सैमसंग S10 प्लस फोन, पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी राहत

सीईआईआर ऐप की मदद से मसूरी पुलिस ने बरामद किया 60 हजार का गुमशुदा मोबाइल, मालिक को लौटाया सुरक्षित।

देहरादून/मसूरी। मसूरी पुलिस ने तत्परता और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए एक गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अब्दुल फहीम पुत्र अब्दुल नईम निवासी तारा लॉज, तहसील रोड, नियर डीएम ऑफिस पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर बताया कि माल रोड क्षेत्र में घूमने के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था।

तहरीर प्राप्त होने के बाद मसूरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीईआईआर ऐप के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते गुमशुदा सैमसंग S10 प्लस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को सही सलामत उसके स्वामी अब्दुल फहीम को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर वादी ने मसूरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मसूरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *