📍 देहरादून/ संवाददाता। आज उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बताते चलें कि श्रीमती प्रियंका जोशी ने 21 अप्रैल 2026 को जिला सूचना अधिकारी के पद पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया है। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकातों में से एक रही।
💬 इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने कहा कि वे सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र की मजबूती के लिए आपसी तालमेल और संवाद बेहद आवश्यक है।
👥 इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट एवं कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।