शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ बनी आकर्षण का केंद्र, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के भव्य लोकार्पण समारोह में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुस्तक ‘अपनापन’ में नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों में कार्य करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुभवों को बेहद सहज और प्रेरणादायी अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विचारों का उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली से जुड़े अनुभव देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *