प्रतापनगर की सीवेज समस्या पर मेयर शैलेंद्र रावत का बड़ा एक्शन

मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, जल संस्थान को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

कोटद्वार/संवाददाता पुनीत रावत। नगर निगम कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत ने वार्ड संख्या 9 प्रतापनगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी सीवेज समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय जनता से संवाद किया और मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सीवेज व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से मेयर के समक्ष रखा।

मेयर शैलेंद्र रावत ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता अभिषेक वर्मा को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवेज समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

मेयर ने कहा कि नगर निगम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

स्थानीय नागरिकों ने भी मेयर की सक्रियता और मौके पर पहुंचकर समस्या सुनने की पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *